गूगल पर सर्च कैसे करें? गूगल सर्च करना सीखें

आज के डिजिटल युग में गूगल एक ऐसा नाम है, जिससे लगभग हर व्यक्ति परिचित है। चाहे किसी विषय की जानकारी लेनी हो, मौसम का हाल जानना हो या फिर किसी फोटो की पहचान करनी हो — हम सीधे Google Search का रुख करते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल पर सही ढंग से सर्च कैसे किया जाता है? ज़्यादातर लोग सिर्फ लिखकर सर्च करते हैं, लेकिन गूगल कई और शानदार तरीके भी देता है — जैसे बोलकर सर्च करना, फोटो से सर्च करना, गूगल असिस्टेंट का उपयोग करना, और यहां तक कि सर्च ऑपरेटर से एडवांस सर्च करना।

गूगल ऐप से सर्च कैसे करें?

अगर आप चाहते हैं कि गूगल की सभी जानकारी आपको हिंदी में मिले, तो नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाएं:

1. अब ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में वह सवाल या जानकारी टाइप करें जिसे आप जानना चाहते हैं।

2. उदाहरण के तौर पर: “Salman Khan की नई फिल्म”, “आज का मौसम”, “भारत के प्रधानमंत्री कौन हैं?”

3. Enter दबाते ही आपको उससे संबंधित सारे रिजल्ट दिखने लगेंगे।

4. अगर और जानकारी चाहिए, तो किसी वेबसाइट पर क्लिक करें और विस्तार से पढ़ें।

फिर आप अपने सर्च से संबंधित सभी जानकारी यहां देख पाओगे।

टिप: आप किसी का नाम, लोकेशन, ट्रेंडिंग टॉपिक, हेल्थ टिप्स, त्योहारों की तारीखें और ढेरों जानकारी एक ही जगह पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर चैट कैसे करें?

 फोटो से गूगल पर जानकारी कैसे खोजें? (Reverse Image Search)

गूगल का लेंस फीचर आपको किसी फोटो से जुड़ी जानकारी खोजने की सुविधा देता है।

1.Chrome ब्राउज़र या Google App खोलें।

2. सर्च बार में दिख रहे कैमरा आइकन (Google Lens) पर टैप करें।

3. आप चाहें तो:

  • सीधा कैमरा से फोटो क्लिक कर सकते हैं
  • या अपनी गैलरी से कोई पुरानी फोटो अपलोड कर सकते हैं

4. गूगल उस इमेज से जुड़ी जानकारी, वेबसाइट, शॉपिंग लिंक या समान फोटो दिखा देगा।

उदाहरण: किसी फूल का नाम, एक ऐतिहासिक इमारत की जानकारी या किसी अज्ञात चीज़ के बारे में पता करना।

गूगल पर बोलकर कैसे सर्च करें?

टाइपिंग की झंझट नहीं चाहिए? तो गूगल की वॉइस सर्च मददगार है।

1. Google App खोलें।

2. माइक आइकन पर टैप करें।

3. अब जैसे ही “Listening” लिखा आए, अपना सवाल हिंदी में बोलें – जैसे “कल बारिश होगी क्या?”

अगर आप पहली बार इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो माइक पर क्लिक करने के बाद आपके फ़ोन में माइक को चालू करने की परमिशन माँगी जाएगी, जिसको आपको इनेबल करना है।

4. कुछ सेकंड में गूगल आपका उत्तर दिखा देगा।

इस तरह आप गूगल पर कुछ भी बोलकर सर्च कर सकते हो अगर आपको टाइपिंग करना नहीं आता है या पसंद नहीं है तो।

यह भी पढ़ें: गूगल प्ले स्टोर की आईडी कैसे बनाएं?

गूगल असिस्टेंट से सर्च कैसे करें?

गूगल असिस्टेंट गूगल का ही एक प्रोडक्ट है जिसको आप अपने पर्सनल असिस्टेंट की तरह इस्तेमाल कर सकते हो। आप इससे कोई भी सवाल पूछ सकते हो, या अपने फ़ोन से संबंधित छोटे मोटे टास्क पूरे करवा सकते हो। 

1. सबसे पहले अपने फोन में मौजूद Assistant ऐप को ओपन करें। यह ऐप भी आपके फ़ोन में पहले से ही होगा, आपको डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं है।

नोट: आप अपने Home बटन को लॉन्ग प्रेस करके भी असिस्टेंट को ओपन कर पाओगे।

2. इसके बाद फिर जो भी सर्च करना है वो बोलें। अगर एसिटेंट नहीं चलें तो उस स्थिति में Mic आइकन पर टैप करें।

जैसे मैंने यहां पर “सबसे पास की किराना दुकान तक जाने का रास्ता बताओ” सर्च किया है।

3. अब आपको सामने ही सर्च से संबंधित जानकारी मिल जाएगी।

आपको इसको इस्तेमाल करने के लिए किसी भी ऐप को ओपन करने की ज़रूरत नहीं है बस अपने फ़ोन में होम बटन को थोड़ी देर दबाकर या “Ok Google” या “Hey Google” बोलकर इसको चालू कर सकते हो और अपने सवाल पूछ सकते हो।

गूगल पर सर्च करने के बाद हमें कौन कौनसी जानकारी प्राप्त होती है?

जब आप कुछ सर्च करते हैं, तो गूगल अलग-अलग टैब में परिणाम दिखाता है:

सेक्शन जानकारी

  • All सारी संबंधित जानकारी (न्यूज़, फोटो, वीडियो, वेबसाइट्स)
  • Images सिर्फ़ फोटोज
  • Videos यूट्यूब व अन्य वीडियो प्लेटफॉर्म से जुड़े वीडियो
  • News न्यूज वेबसाइट्स से ली गई जानकारी
  • Maps लोकेशन बेस्ड जानकारी
  • Shopping ऑनलाइन खरीदारी के लिए प्रोडक्ट
  • Books उस विषय से संबंधित किताबें
  • Flights फ्लाइट टाइमिंग्स और टिकट्स
  • Finance स्टॉक्स, निफ्टी, सेंसेक्स आदि
  • Tools रिजल्ट को टाइम/भाषा/लोकेशन के आधार पर फ़िल्टर करना

Search Tools पर टैप करने के बाद आपको निम्न ऑप्शन मिलेंगे जोकि कुछ इस प्रकार कार्य करते हैं;

  • All Time: इस पर क्लिक करके आप अपने हिसाब से समय सेट कर सकते हैं। जिसके बाद आपको उस टाइम में पब्लिश हुए वेबसाइट के पोस्ट ही दिखिंगें।
  • All Result: All Result में आपको आपके कीवर्ड और उससे संबंधित सभी रिजल्ट मिलिंगें, लेकिन Verbatim पर क्लिक करने के बाद आपको सिर्फ़ आपके इग्ज़ैक्ट कीवर्ड से जुड़े रिजल्ट ही मिलिंगें।
  •  Advanced Search: इस पर क्लिक करने के बाद आपको कई सारे एडवांस्ड ऑप्शन मिलेंगे जिनके माध्यम से आप अपने सर्च रिजल्ट में कई सारे एडवांस फीचर का इस्तेमाल कर पाओगे। जैसे की भाषा, रीजन, वेबसाइट, लास्ट अपडेट इत्यादि।

यह भी पढ़ें: गूगल पर अपनी फोटो कैसे डालें?

गूगल के कुछ पॉपुलर सर्च ऑपरेटर

अगर आप गूगल पर एडवांस तरीक़े से सर्च करना चाहते हो तो सर्च ऑपरेटर का इस्तेमाल कर सकते हो। नीचे मैंने कुछ पॉपुलर और हेल्पफुल सर्च ऑपरेटर बताये हैं;

1. Filetype 

अगर आप कोई PDF, DOC, PPT आदि ढूंढना चाहते हैं तो इसे इस्तेमाल करें:

उदहारण के लिए आपको अगर आपको किसी Free Book की PDF चाहिए तो आप इस तरह से सर्च करेंगे। Filetype:pdf “Hanuman chalisa”

अब आपके सामने सिर्फ वो सर्च रिजल्ट आयेंगे जो Hanuman Chalisa की PDF फाइल को प्रोवाइड कर रहे हैं। आप सर्च रिजल्ट पर क्लिक करके फिर उसे आसानी से डाउनलोड भी कर पाओगे।

2. Cache 

Cache एक बहुत ही उपयोगी और कारगर सर्च ऑपरेटर है। अक्सर ऐसा होता है कि कुछ बड़ी वेबसाइट्स किसी तकनीकी कारण से डाउन हो जाती हैं और खुलती नहीं हैं।

ऐसे में आप Cache ऑपरेटर की मदद से उस वेबसाइट का गूगल में सेव किया हुआ Cached Version ओपन कर सकते हैं। इससे आप वेबसाइट की जानकारी देख सकते हैं, भले ही साइट उस समय लाइव न हो। साथ ही, आप यह भी देख पाएंगे कि गूगल ने उस साइट को आखिरी बार कब Crawl किया था, जिसे Time Stamp में दिखाया जाता है।

इसके लिए आपको सर्च बॉक्स में इस तरह टाइप करना है: Cache:KaiseKare.net और फिर एंटर दबाएं। आपको उस वेबसाइट का कैश्ड वर्जन दिख जाएगा।

3. Site

यदि आप सिर्फ किसी एक विशेष वेबसाइट के कंटेंट को ही सर्च करना चाहते हैं, तो Site ऑपरेटर का उपयोग कर सकते हैं।

इसके लिए आपको ब्राउज़र में जाकर सर्च बॉक्स में टाइप करना है: site:techunpaid.com इसके बाद जो भी सर्च करेंगे, उसके नतीजे केवल इसी वेबसाइट से संबंधित दिखेंगे।

संबंधित प्रश्न

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च क्या होता है?

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला शब्द “YouTube” है, जो खुद गूगल का एक प्रोडक्ट है और वीडियो देखने-साझा करने का माध्यम है। इसके अलावा हर साल कुछ ऐसे ट्रेंडिंग कीवर्ड होते हैं जो सबसे ज़्यादा बार सर्च किए जाते हैं।

गूगल सर्च लिस्ट में नंबर 1 पर कौन है?

Livemint की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गई शख्सियत Kiara Advani थीं। इसका एक प्रमुख कारण उनकी शादी भी माना गया।

1 मिनट में गूगल में कितने सर्च होते हैं?

गूगल पर हर मिनट करीब 6.3 मिलियन (63 लाख) सर्च किए जाते हैं। वहीं, हर घंटे लगभग 378 मिलियन और प्रति सेकंड करीब 1,05,000 सर्च होते हैं।

गूगल पर क्या क्या सर्च कर सकते हैं?

आप गूगल पर न्यूज़, वीडियो, इमेज, प्रश्न और लगभग हर प्रकार की लीगल जानकारी को सर्च कर सकते हैं। बस अपना कीवर्ड गूगल सर्च बॉक्स में डालें और एंटर दबाएं, फिर संबंधित जानकारी तुरंत सामने होगी।

Leave a Comment