आज के समय में पासपोर्ट साइज फोटो बनाना काफी ज्यादा आसान हो चुका है। आप सिर्फ एक क्लिक में अपनी ढेरो Passport फोटो को बना सकते हैं। परंतु अभी भी अधिकतर लोग ऐसे हैं जिन्हें यह सब करना नहीं आता है। पासपोर्ट साइज फोटो मुख्य रूप से डॉक्यूमेंट, सरकारी जॉब फॉर्म, नॉर्मल फॉर्म में प्रयोग की जाती है। जिसको बनाने के लिए आपको किसी साइबर Cafe जाना होता है। आइए जानते हैं घर-बैठे पासपोर्ट फोटो कैसे बनाते हैं –
इस लेख में:
ऑनलाइन पासपोर्ट साइज फोटो कैसे बनाएं?
1. सबसे पहले Cutout.pro नामक वेबसाइट पर जाएं। और यहां Upload Image पर क्लिक करें। फिर आप गैलरी से उस फोटो का चुनें जिसे पासपोर्ट में बदलना है।

2. अब आप Background, Shirt तथा साइज बदल सकते हैं। अन्यथा Done पर क्लिक करें।

3. अब Paper Size पर क्लिक करके A4 का चुनाव करें। फिर Done पर दोबारा क्लिक करें।

4. यहां Download HD पर क्लिक करें। फिर गूगल के माध्यम से Sign In हो जाएं।

5. उसके बाद अपनी बनाई हुई पासपोर्ट साइज फोटो को डाउनलोड करें।
अब आप इस फोटो को प्रिंटर के ज़रिए प्रिंट कर सकते हैं और आपका पासपोर्ट साइज फोटो तैयार हो जाएगा। या फिर आप किसी साइबर कैफ़े पर जाकर भी प्रिंट करवा सकते हैं।
मोबाइल से पासपोर्ट साइज फोटो कैसे बनाएं?
1. सबसे पहले Passport Photo Maker ऐप को डाउनलोड करके ओपन करें। ऐप ओपन होने के बाद Passport & Visa Photo पर क्लिक करें।

2. अब Allow पर क्लिक करके सभी Permission दे दीजिए।

3. अब india Passport चुनें। फिर उसके बाद गैलरी पर क्लिक करके पसंदीदा फोटो चुनें।

4. अब राइट पर क्लिक करें। उसके बाद फिर से राइट का बटन दिखाई देगा उसपर क्लिक करें।

5. यहां Remove BG पर क्लिक करके बैकग्राउंड को White करें।

6. अब Save बटन पर क्लिक करने। फिर A4 Paper चुनें।

7. अब Print Multiple Copies पर क्लिक करें। इस तरफ अब आपकी पासपोर्ट साइज फोटो गैलरी में Save हो जायेगी।

बाद में आप इसे Print भी करवा सकते हैं। इसके साथ ही किसी भी Form में Attach कर सकते हैं।
लैपटॉप से फ़ोटोशॉप सॉफ़्टवेयर की मदद से पासपोर्ट साइज फोटो बनाना सीखें
इस लेख में हमनें आपको पासपोर्ट साइज फोटो बनाने का तरीका बताया है। अगर अभी भी इससे संबंधित आपको कोई भी जानकारी चाहिए तो कमेंट करें। अगर लेख हेल्पफुल रहा हो तो इसे दोस्तों के साथ शेयर करें।
