अगर आपका भी मोबाइल पहले से बहुत ज्यादा स्लो हो गया है और लाख कोशिशो के बाद भी आप उसकी स्पीड नहीं बढ़ा पा रहे हैं, या आपका मोबाइल बहुत ज्यादा लेग (HANG) करता है। तो आप उसे हमारे इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के द्वारा फास्ट कर सकते हैं। हमने मोबाइल की स्पीड को बढ़ाने के तरीकों के बारे में बताया है।
इस लेख में:
मोबाइल की स्पीड कैसे बढ़ाएं?
नीचे दिए गए निम्नलिखित तरीकों का इस्तेमाल करके मोबाइल की स्पीड को बढ़ाया जा सकता है।
1: मोबाइल रीस्टार्ट करें
अगर आपका मोबाइल स्लो काम कर रहा है, तो सबसे पहले आपको अन्य तरीकों का इस्तेमाल किए बिना अपने मोबाइल को रीस्टार्ट करें।
1: मोबाइल को रीस्टार्ट करने के लिए पावर बटन पर लॉन्ग प्रेस करके रखें।
2: अब रीस्टार्ट बटन पर क्लिक करें।
![]()
मोबाइल को रीस्टार्ट करने से मोबाइल के लिए निम्नलिखित फायदे होते हैं:
a) एप्स का बैकग्राउंड यूज बंद होना।
b) एक अच्छी बैटरी लाइफ।
c) सिग्नल प्रॉब्लम, कॉल प्रॉब्लम का ठीक होना।
d) मोबाइल का सुचारू रूप से (स्मूदली) काम करना।
2: मोबाइल अपडेट चेक करें
मोबाइल के स्लो होने का दूसरा कारण पुराना एंड्राइड वर्जन हो सकता है। इसके लिए आपको अपने मोबाइल के एंड्रॉयड वर्जन को अपडेट कर लेना है।
1: सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग में जाएं। सर्च बार में सिस्टम या सॉफ्टवेयर अपडेट सर्च करें।
2: यदि आपको अपने मोबाइल में एंड्राइड अपडेट करने के लिए ऑप्शन आता है तो लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन को डाउनलोड करके फोन को एक बार रीस्टार्ट करें।
3: स्टोरेज क्लियर करें।
इंटरनल स्टोरेज भर गई है या बहुत फ्री स्पेस कम बचा हुआ है, तो आपका मोबाइल स्लो काम कर सकता है। स्टोरेज फ्री करने के लिए:
1: मोबाइल से अनयूज़्ड एप्स को डिलीट करें।
2: फाइल मैनेजर में जाकर फालतू में पड़े फोटोस या वीडियो को डिलीट करें।
3: ट्रैश से फोटोस और वीडियो को डिलीट करें।
4: एप्स की कैश मेमोरी डिलीट करें।
4: एप्स अपडेट्स करें।
हमारे मोबाइल फोन्स में आउटडेट्स एप्स का होना भी फोन की धीमी गति का कारण बन सकता है। इसके लिए आपको एप्स को रेगुलरली अपडेट करते है। इस बात का ध्यान रखे की आपके फोन में स्टोरेज फ्री रहनी चाहिए।
a) अपने फोन में प्ले स्टोर ओपन करे।
b) अब दाएं तरफ दिख रहे प्रोफाइल बटन पर क्लिक करें।
c) अब मैनेज एप्स एंड डिवाइस पर क्लिक करें।
d) इसके बाद सी डिटेल्स के ऊपर क्लिक करें।
e) आपके सारे आउटडेटेड एप्स दिख जाएंगे आप एक-एक करके या सभी को एक साथ अपडेट कर सकते हैं।
5: थर्ड पार्टी एप्स डिलीट करें।
हमें अपने फोन में कोई भी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं करना है। थर्ड पार्टी एप्स मालवेयर होते है, जो आपके फोन को स्लो करे सकते है। अपने फोन से सभी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन को डिलीट करें।
6: क्लीनर एप्स का इस्तेमाल न करें।
फोन को क्लीन करने के लिए कोई भी क्लीनर डाउनलोड न करें।ये क्लीनर एप्लीकेशन आपके फोन को फास्ट करने के बजाए उन्हें और कड़ा धीमा कर सकती है। केवल आपके फोन में दिए गए इनबिल्ट क्लीनर एप का इस्तेमाल करें।
7: लॉन्चर का इस्तेमाल न करें।
मोबाइल में हमेशा डिफॉल्ट लॉन्चर का ही इस्तेमाल करें। जो की आपके मोबाइल में पहले से ही होगा। थर्ड पार्टी लॉन्चर आपके मोबाइल की रैम का बहुत ज्यादा यूज करते है। जिसके कारण आपका मोबाइल स्लो हो सकता है।
8: फैक्ट्री रीसेट करें।
अगर आपके मोबाइल की स्पीड इन सब तरीकों को अमल मेल कर भी नहीं बढ़ रही है, तो आप अंत में अपने फोन को फैक्ट्री रिसेट कर सकते हैं।
नोट: फैक्ट्री रिसेट करने से आपका फोन का सारा डाटा परमानेंटली डिलीट हो जाएगा। इसलिए मोबाइल को फैक्ट्री रिसेट करने से पहले बैकअप अवश्य कर लें।
a) रिसेट करने के लिए अपने फोन की सेटिंग में जाएं।
b) अब सच बार में फैक्ट्री रिसेट सर्च करें। इसके बाद फैक्ट्री रिसेट ऑप्शन के ऊपर क्लिक करें।
c) नीचे दिए हुए फैक्ट्री रिसेट बटन के ऊपर क्लिक करें।
ऊपर दिए गए सभी तरीकों के बारे में जानकर अब आपके मोबाइल की स्पीड को बढ़ाने के तरीके पता लग चुके हैं। अगर आपका अभी भी कोई सवाल है तो आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।
