आज के समय में Online Shopping का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ चुका है। जहां पहले लोग शहरों में ही ऑनलाइन शॉपिंग करते थे, अब गांव में भी लोग ऑनलाइन शॉपिंग करने लगे हैं। लेकिन इसी दौरान अब ऑनलाइन शॉपिंग Scam या फ्रॉड भी काफी ज्यादा बढ़ चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए लोगों के लाखों रुपए उनके अकाउंट से खाली हो जाते हैं।
लेकिन Online Shopping Fraud होता कैसे हैं और आप उससे कैसे बच सकते हैं! इसके बारे में मैं लेख में आपको बताऊंगा। इसलिए अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो लेख को अवश्य पढ़िए। ताकि आप भी Online Shopping Scam का शिकार न हो।
इस लेख में:
ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड (धोकाधड़ी) से बचने के लिए 6 टिप्स
ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड के कई तरीके हो सकते हैं। इसलिए आपको सभी तरीकों के बारे में सही से पता होना चाहिए। क्योंकि आज के समय में Fraud करने वाले यह Scammer काफी ज्यादा चापलूस हो चुके हैं। जोकि नीचे दिए गए निम्न तरीकों से आपके साथ शॉपिंग फ्रॉड स्कैम कर सकते हैं।
1. फिशिंग वेबसाइट/ फेक ई कॉमर्स के माध्यम से
ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड का जो सबसे पहला तरीका है वह फिशिंग वेबसाइट ही है। दरअसल कई सारे ऐसे स्कैमर होते हैं जो कि किसी पॉपुलर शॉपिंग वेबसाइट जैसे अमेजॉन या फ्लिपकार्ट की तरह दिखने वाली हुबहू वेबसाइट बनाते हैं। हालांकि इसका URL एड्रेस बिल्कुल अलग होता है।
परंतु यह वेबसाइट देखने में और उसकी Theme तथा Design पूर्ण रूप से अमेजॉन या फ्लिपकार्ट की तरह ही होता है। जिसकी वजह से अंजान लोग सोचते हैं कि यह असली वेबसाइट है। फिर वह उस वेबसाइट पर जाकर Shopping करते हैं तथा अपने बैंक संबंधित डिटेल प्रोवाइड कर देते हैं। जिसके बाद उसका इस्तेमाल उन स्कैनर द्वारा आपके बैंक अकाउंट को खाली करने के लिए किया जा सकते है।

वहीं कुछ लोग उन फिशिंग वेबसाइट पर जाकर प्रोडक्ट खरीद लेते हैं। उसके बाद वह उसकी पेमेंट भी कर देते हैं जिसकी वजह से उनका सारा पैसा Scammer के पास चला जाता है।
कैसे बचाव करें?
- जब भी किसी पॉपुलर साइट से शॉपिंग कर रहे हो तो उस वक्त साइट के लिंक को सही तरीके से चेक करें। यह अवश्य सुनिश्चित करें कि वास्तव में यह असली साइट का लिंक है या नहीं।
- किसी भी नयी वेबसाइट पर शोपिंग करते वक्त कोशिश करें की COD ही चुने।
- किसी भी नई शॉपिंग वेबसाइट पर अपनी पेमेंट डिटेल्स ऐड करने से बचे।
2. डिस्काउंट का लालच देकर

आज के समय कई सारे ऐसे Scammer है जो कि आपको Discount (50% Off, 80% Off) का लालच देकर आपके साथ शॉपिंग वेबसाइट के लिंक को शेयर करते हैं। वही आप भी उन वेबसाइट पर चले जाते हैं क्योंकि आपको डिस्काउंट मिल रहा होता है। लेकिन कई बार वह लिंक किसी नकली वेबसाइट के होते हैं।
लेकिन डिस्काउंट के चक्कर में आप भी उसे खरीद लेते हैं और पेमेंट इत्यादि कर लेते हैं। जिसकी वजह से आपके द्वारा की गई सभी पेमेंट उस नकली वेबसाइट के Owner के पास चली जाती है। साथ ही आपके द्वारा खरीदा गया Product भी आपको नहीं मिल पाता।
कैसे बचाव करें?
- किसी भी तरह के Discount के लालच में न आएं।
- अगर किसी पॉपुलर वेबसाइट पर कोई ट्रेडिंग सेल चल रही तो ही वहां से प्रोडक्ट खरीदें।
- हजारों के प्रोडक्ट को कम पैसे में खरीदने वाले शॉपिंग लिंक पर बिल्कुल भी क्लिक न करें।
3. नकली ऑनलाइन स्टोर या इंस्टाग्राम पेज
Internet पर कई सारे ऐसे नकली स्टोर या इंस्टाग्राम पेज अवेलेबल है जो कि आपको तरह-तरह के प्रोडक्ट को काफी सस्ते में अवेलेबल करवाते हैं। इसके साथ ही वह आपको कई सारे Combo Pack भी प्रोवाइड करवाते हैं जो की काफी सस्ते होते हैं। जिसकी वजह से अधिकतर लोग उन्हें खरीद लेते हैं।
वहीं Instagram, Facebook या अन्य सोशल मीडिया पर आपको कई सारी एडवर्टाइजमेंट भी दिखती होगी। जो की काफी सस्ते प्रोडक्ट प्रोवाइड करवाती है। लेकिन जैसे आप उन पर शॉपिंग करते हैं और अपनी पेमेंट देते हैं तो आप Scam का शिकार हो चुके होते हैं। वही आपका Transfer किया हुआ पैसा भी पूर्ण रूप से स्कैमर को चला जाएगा।
कैसे बचाव करें?
- किसी भी तरह की अट्रैक्टिव फेक एडवर्टाइजमेंट को देखकर उस वेबसाइट के माध्यम से शोपिंग न करें।
- इंस्टाग्राम पर शोपिंग करते वक्त यह सुनिश्चित करें कि आप वास्तव में किसी Trusted Page से ही शोपिंग कर रहे हैं।
- साथ ही उस स्टोर या इंस्टाग्राम Page से संबंधित इंटरनेट पर Review एक बार अवश्य चेक करें।
4. Spam Links से
आज के समय में Telegram पर कई सारे ऐसे शॉपिंग ग्रुप बने हैं जो कि आपको तरह-तरह के प्रोडक्ट अवेलेबल करवाते हैं। लेकिन उनमें से ज्यादातर Spam Links होते हैं। वहीं कुछ Scammer तो ऐसे होते हैं जो कि डायरेक्ट आपको व्हाट्सएप पर Spam Shopping Links भेजते हैं।

दरअसल यह लिंक किसी भी तरह की फेक वेबसाइट के हो सकते हैं। जहां पर अगर आप अपने अकाउंट या एड्रेस से संबंधित Details देते हैं तो आपके साथ शॉपिंग फ्रॉड हो जाएगा।
कैसे बचाव करें?
- व्हाट्सएप पर प्राप्त हुए किसी भी तरह के शोपिंग लिंक्स को ओपन न करें।
- अगर कोई Shorten URL आपको डिस्काउंट के लालच में प्राप्त होता है तो उसको न खोलें।
5. Pre Pay के माध्यम से
कई सारे ऐसे फेक इंस्टाग्राम स्टोर, फेसबुक पेज, नकली वेबसाइट हैं जोकि WhatsApp के माध्यम से User को प्रोडक्ट खरीदने के लिए कहते हैं। इसी दौरान वह आपको आपके प्रोडक्ट से संबंधित फोटो भेजेंगे और आपको यकीन दिलाने के लिए आपको Phone नंबर, एड्रेस इत्यादि भी ले लेते हैं।
जिससे आपको उन पर Trust हो जाता है और आप सस्ते प्रोडक्ट के लालच में आकर उनको Pre Pay कर देते हैं। जिसके बाद आपके साथ हजारों का Scam भी हो जाता है।
कैसे बचाव करें?
- शॉपिंग के फ्रॉड से बचने के लिए सबसे बढ़िया तरीका है कि आपको Pre Pay नहीं करना है।
6. Fake Seller से

Amazon पर आपको जो भी प्रोडक्ट दिखाई देते हैं वह किसी न किसी कंपनी या सेलर द्वारा लिस्टेड किए होते हैं। लेकिन कई सारे सेलर ऐसे होते हैं जो की फ्रॉड या स्कैमर होते हैं। इसलिए आपको हमेशा Amazon या Flipkart पर शॉपिंग करने से पहले भी उस प्रोडक्ट को किस Seller ने लिस्ट किया है! उसके बारे में अवश्य चेक करना है। यह अवश्य देखें की प्रोडक्ट को किसी Verified Seller या पॉपुलर कंपनी द्वारा ही Listed किया हो।
कैसे बचाव करें?
- किसी ऑथराइज्ड सेलर या ऑफिशियल कम्पनी द्वारा Listed प्रोडक्ट ही खरीदें।
- सेलर के रिव्यू और रेटिंग को भी चेक करें।
यह भी पढ़ें;
