जब भी हम आधार कार्ड बनवाते हैं तो उसे समय हम एक मोबाइल नंबर उसके साथ रजिस्टर्ड करते हैं। लेकिन कई बार हम यह भूल जाते हैं कि हमारे आधार कार्ड के साथ कौन सा मोबाइल नंबर Linked हुआ है। यह जानने के लिए आप आधार कार्ड के ऑफिशियल पोर्टल का प्रयोग कर सकते हैं। जिसके माध्यम से आप आधार कार्ड में मोबाइल नंबर चेक कर पाओगे।
आइये स्टेप बाय स्टेप समझते हैं की हमारे आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है यह हम कैसे पता कर सकते हैं?
इस लेख में:
आधार कार्ड मोबाइल नंबर कैसे चेक करें?
1. सबसे पहले आधार कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट में myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं। और फिर यहाँ पर आकर निम्न डिटेल को सावधानी से फिल करें।

- Enter Aadhaar Number: यहां पर अपना 12 डिजिट आधार कार्ड नंबर डालें।
- Enter Mobile Number: इसके बाद इसमें आपको वो नंबर डालना है जोकि आपको लगता है की वह आपके आधार कार्ड के साथ जुड़ा हो सकता है।
- Enter Captcha: इसके बाद कैप्चा फील करें।
- Submit: अब इसके बाद Submit पर क्लिक करें।
2. अब आपको सामने ही एक लाल रंग के पॉप आइकन में यह जानकारी दी जाएगी कि आपके आधार कार्ड के साथ वह मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है या नहीं!

3. इस प्रकार आप यहां पर अलग अलग मोबाइल नंबर से ट्राई करें। अगर वह मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से जुड़ा होगा तो आपको पॉप अप में बता दिया जाएगा।
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पता करने का दूसरा तरीक़ा
1. सबसे पहले tafcop.sancharsaathi.gov.in नामक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद यहां निम्न डिटेल्स भरें।

- Mobile Number: यहां पर अपना फोन नंबर डालें।
- Captcha: इसके बाद इमेज में दिखाई दे रहे कैप्चा को फिल करें। फिर Validate Captcha पर टैप करें।
- OTP: फिर इसके बाद OTP डालें जोकि डाले गए नंबर पर आया होगा और फिर Validate OTP पर टैप करें।
- Login: अब इसके बाद Login पर टैप करें।
2. अब आप Mobile Number Registered में आसानी से देख सकते हैं कि कौन सा मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड के साथ लिंक है।

संबंधित प्रश्न
आपके आधार कार्ड से कितने नंबर जुड़े हुए हैं यह जानने के लिए TAFCOP वेबसाइट पर जाएं। उसके बाद फिर Aadhaar नम्बर डालें और ओटीपी के साथ लॉगिन हो जाएं। अब लॉगिन होने के बाद आप डैशबोर्ड में आसानी से सभी Linked मोबाइल नंबर देख पाओगे।