किसी भी ट्रांजेक्शन आईडी से उसकी डिटेल्स कैसे निकालें? 2026 की अपडेटेड तरीका

जब भी हम किसी को ऑनलाइन पैसे भेजते हैं तो उस दौरान एक ट्रांजैक्शन आईडी जनरेट होती है। यह एक यूनिक नंबर होता है जिसके माध्यम से ट्रांजैक्शन से संबंधित डिटेल्स उसमें मौजूद होती है। इसी Transaction ID के माध्यम से यह पता लगाया जाता है कि ट्रांजेक्शन कब, किस समय और किस खाते में की गई है।

अगर आसान शब्दों में समझा जाए तो ट्रांजेक्शन की सभी Details ट्रांजेक्शन आईडी में होती है। परंतु कई बार हम ट्रांजेक्शन आईडी से डिटेल्स निकालना चाहते हैं! आपको बता दें की आप Customer Care तथा बैंक के माध्यम से ट्रांजेक्शन आईडी की डिटेल्स निकाल सकतें हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे बताये गये स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Transaction ID से Details कैसे निकालें?

1. किसी भी ट्रांजेक्शन आईडी की डिटेल्स निकालने के लिए आपको सबसे पहले उससे संबंधित बैंक में जाना होगा।

उदाहरण के लिए अगर आपने किसी व्यक्ति को State Bank Of India के अकाउंट से पैसा भेजा हैं और इस ट्रांजैक्शन आईडी की डिटेल निकालना चाहते हैं! तो आपको स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की नजदीकी ब्रांच में जाना होगा।

2. अब इसके बाद वहां पर आपको बैंक के अधिकारियों से उस ट्रांजैक्शन आईडी से संबंधित डिटेल निकलवाने के बारे में कहना होगा।

3. इसके साथ ही अब बैंक अधिकारी आपको उस Transaction ID के डिटेल निकलवाने का कारण भी पूछ सकते हैं। तो आपको सभी जानकारी उनको देनी होगी।

4. फिर आपको अपनी ID प्रूफ के साथ बैंक में एक एप्लीकेशन देना होगा और इसके बाद आपको उस ट्रांजेक्शन आईडी की सभी डिटेल्स बैंक अधिकारियों द्वारा दे दी जाएगी।

Google Pay में ट्रांजेक्शन आईडी से डिटेल्स कैसे निकालें?

1. इसके लिए सबसे पहले आप GPay ऐप को ओपन करें।

2. इसके बाद अब नीचे स्क्रॉल करें तथा See Transaction History पर क्लिक करें। फिर अब यहां जिस भी व्यक्ति की ट्रांजेक्शन आईडी देखनी है उसपर क्लिक करें।

3. अब आप Google Transaction ID में आसानी से ट्रांजेक्शन आईडी को देख पाओगे। अब आपको इसे कहीं लिख कर रख लेना है।

4. अब अपना फोन डायलर ओपन करें। फिर गूगल पे के Customer Support (1800-419-0157) को कॉल करें।

5. इसके बाद अपनी भाषा का चुनाव करें। फिर कस्टमर केयर से बात करने के लिए बताए गए बटन प्रेस करें।

6. अब कस्टमर केयर से कॉपी की हुई ट्रांजेक्शन ID से संबंधित डिटेल्स निकालने के लिए कहें। जिसके बाद वह आपसे Gpay से संबंधित जानकारी जैसे नाम, खाता नंबर, आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ इत्यादि मांगेगे।

7. जैसे ही वह आपको वेरीफाई कर लेंगे उसके बाद आपको Gpay कस्टमर सपोर्ट की तरफ से आपको सभी डिटेल्स दे दी जाएगी।

PhonePe में ट्रांजेक्शन आईडी से डिटेल्स कैसे निकालें?

1. सबसे पहले PhonePe ऐप को ओपन करें। अब इसके बाद Homepage में नीचे की तरफ राइट साइड में दिखाई दे रहे History बटन पर क्लिक करें।

2. इसके बाद जिस भी व्यक्ति की ट्रांजेक्शन आईडी देखनी होगी उसपर क्लिक करें। फिर अब Transaction ID के आगे दिखाई दे रहे COPY आइकन पर क्लिक करके आईडी को कॉपी करें।

3. अब इसके बाद PhonePe कस्टमर केयर (080-68727374) पर कॉल करें।

4. यहां पर अब आपको कस्टमर केयर से बात करना है तथा उनको उस कॉपी की हुई ट्रांजेक्शन आईडी की डिटेल्स निकालने के बारे में बताना है।

5. इसके बाद अब आपको अपनी आइडेंटिटी वेरिफिकेशन से संबंधित सभी डिटेल्स उनको देनी है।

6. अब थोड़ी ही देर में आपको उस Transaction ID की सभी डिटेल्स जैसे नाम, खाता नंबर, ट्रांजेक्शन टाइम इत्यादि बता दिया जाएगा।

Paytm में Transaction ID से Details कैसे निकालें?

1. सबसे पहले अपने फोन के अंदर Paytm ऐप को ओपन करें। अब यहां होमपेज पर दिखाई दे रहे Balance & History पर क्लिक करें।

2. फिर Payment History में जिसकी भी ट्रांजेक्शन आईडी देखनी है उसके उपर टैप करें। अब आपको यहां पर UPI Ref No. दिखाई देगा जोकि आपकी ट्रांजेक्शन आईडी है। इसको कॉपी करने के लिए COPY पर टैप करें।

3. अब Paytm कस्टमर केयर नंबर 0120-4456-456 पर कॉल करें।

4. इसके बाद कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव से बात करने के लिए निर्देशानुसार नंबर दबाएं। फिर जैसे ही उनसे बात हो उनको उस Transaction ID की Details निकलवाने का अनुरोध करें।

5. इसके बाद अब अपनी आइडेंटिटी प्रूफ करने के लिए आधार कार्ड, खाता नंबर, पैन नंबर इत्यादि जैसी सभी जरूरी इनफॉर्मेशन Paytm कस्टमर केयर को दें।

6. फिर बाद में जैसे ही आइडेंटिटी प्रूफ हो जाता है तो पेटीएम के द्वारा आपको ट्रांजेक्शन आईडी की डिटेल प्रोवाइड करवा दी जाएगी।

इस तरह से आप आसानी से अपने ऑनलाइन पेमेंट की सिर्फ़ Transaction ID से काफ़ी डिटेल पता कर सकते हो।

यह भी पढ़ें: मोबाइल में आने वाले फालतू के नोटिफिकेशन को कैसे बंद करें?

Leave a Comment