Rajasthan का बिजली बिल कैसे चेक करें: ऑनलाइन और मोबाइल से तुरंत बिल देखने का तरीका सीखें

राजस्थान राज्य में 7 बिजली सप्लायर है जो पूरे राज्य में बिजली की सप्लाई करते हैं। आपको अपना बिजली बिल चेक करने के लिए K Number यानि कंजूमर नंबर और ईमेल आईडी की आवश्यकता पड़ेगी। K नंबर 12 अंकों का आपका अकाउंट नंबर होता है। आप अपने क्षेत्र के बिजली सप्लायर की आधिकारिक वेबसाइट के ऊपर जाकर अपना बिजली का बिल चेक या उसका भुगतान कर सकते हैं।

नोट: यदि आपको आपका K नंबर पता नहीं है, तो आप अपने किसी पुरानी बिजली बिल रसीद के ऊपर चेक कर सकते हैं। और Email ID अपडेट करवाने के लिए आप बिजली विभाग के दफ़्तर जा सकते हैं।

इस लेख में:

राजस्थान में बिजली सप्लाई करने वाले बिजली सप्लायर

AVVNL: अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
JVVNL: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
JDVVNL: जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
BESL: भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विस लिमिटेड
TPADL: TP अजमेर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड
KEDL: कोटा इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड
BKESL: बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड

आईए जानते हैं कि कैसे आप उनकी वेबसाइट के ऊपर जाकर अपना बिजली बिल चेक कर सकते हैं।

[AVVNL] राजस्थान में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का बिजली बिल कैसे चेक करें?

1: सबसे पहले AVVNL की वेबसाइट के ऊपर जाएं। अब आप सबसे पहले बिल टाइप में बिल पेमेंट को सेलेक्ट करें।

2: इसके बाद आपको K नंबर एंटर करके राइट साइड में दिख रहे सबमिट बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपकी डिवाइस स्क्रीन के ऊपर बिजली बिल की सारी डिटेल आ जाएगी।

[JVVNL] जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का बिजली बिल चेक कैसे करें?

1: सबसे पहले आप JVVNL की वेबसाइट पर जाए। अब होम पेज पर जाने के बाद बिल टाइप में बिल पेमेंट सेलेक्ट करें।

2: इसके बाद K नंबर तथा ईमेल आईडी एंटर करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। इस तरह से आप अपना बिजली का बिल ऑनलाइन चेक कर सकते है।

[BESL] राजस्थान में भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विस लिमिटेड का बिजली बिल कैसे चेक करें?

1: सबसे पहले BESL की वेबसाइट के ऊपर जाएं।

2: अब आप इलेक्ट्रिसिटी बिल पेमेंट ऑप्शन को चुने। इसके बाद अपना K Number एंटर करें। 

अब I’m not a robot ऑप्शन को सेलेक्ट करके Submit के ऊपर क्लिक करें।

[JVVNL] राजस्थान में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का बिजली बिल कैसे चेक करें?

1: सबसे पहले आप JVVNL की वेबसाइट के ऊपर जाएं। अब आप सबसे पहले बिल टाइप में बिल पेमेंट को सेलेक्ट करें।

2: इसके बाद अपना K नंबर और ईमेल आईडी एंटर करके सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी डिवाइस स्क्रीन के ऊपर बिजली बिल की सारी डिटेल आ जाएगी।

[BKESL] बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड का बिजली बिल कैसे चेक करें?

1: सबसे पहले BKESL की वेबसाइट के ऊपर जाएं।

2: अब आप इलेक्ट्रिसिटी बिल पेमेंट ऑप्शन को चुने। इसके बाद अपना K Number एंटर करें। 

अब आप I’m not a robot ऑप्शन को सेलेक्ट करके सबमिट के ऊपर क्लिक करें।

[KEDL] राजस्थान में कोटा इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड का बिजली बिल कैसे चेक करें?

1: सबसे पहले KEDL की वेबसाइट के ऊपर जाएं।

2: अब आप इलेक्ट्रिसिटी बिल पेमेंट ऑप्शन को चुने। इसके बाद अपना K Number एंटर करें। इसके बाद चेकबॉक्स को सेलेक्ट करके Submit के ऊपर क्लिक करें।

आपका K Number वेरीफाई होने के बाद आपके स्क्रीन के ऊपर बिल की सारी डिटेल आ जाएगी।

[TPADL] TP Ajmer डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड का बिजली बिल कैसे चेक करें?

1: सबसे पहले TPADL आधिकारिक वेबसाइट के Pay By BillDesk पेज के ऊपर जाएं।

2: इसके बाद अपना CA नंबर या K नंबर एंटर करें और फिर अपनी इमेल ID एंटर करें।

आप अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज कर सकते हैं जोकि ऑप्शनल है। इसके बाद निचे स्क्रॉल करके तस्वीर में दिखाया गया कोड एंटर करें। 

अब आप I have read & accept the terms & conditions को सेलेक्ट करके Pay Now के ऊपर क्लिक करें।

इस तरह से आप अपना बिजली का बिल ऑनलाइन चेक कर सकते है।

संबंधित प्रश्न

राजस्थान में कितनी बिजली फ्री है?

राजस्थान राज्य में आप एक महीने में 100 यूनिट से कम बिजली बिल्कुल फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं।

राजस्थान में 1 यूनिट बिजली की क्या कीमत है?

यदि आप BPL मैं है तो 3.5 रुपये, लघु घरेलू परिवारों के लिए 3.85 रुपये और सामान्य घरेलू परिवारों के लिए एक यूनिट बिजली की कीमत 4.75 रुपये से 7.95 रुपये है।

Leave a Comment