क्या आप भी Google Pay अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट करना चाहते हैं! तो आप एकदम सही लेख पर आए हैं। आज के समय में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए हर कोई Google Pay का इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन इसके साथ ही मार्केट में और भी ऑनलाइन बैंकिंग तथा ट्रांजेक्शन से संबंधित एप्स आ चुकी है। जिसकी वजह से लोग उसका इस्तेमाल करने में लगे हुए हैं। ऐसे में लोग अपने GPay अकाउंट को डिलीट कर देते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
गूगल पे अकाउंट डिलीट कैसे करें?
1. सबसे पहले GPay ऐप को ओपन करें।
2. अब Profile Icon पर क्लिक करें। फिर नीचे स्क्रॉल करके Manage Google Account पर जाएं।
3. यहां Data & Privacy पर क्लिक करें।
4. अब नीचे स्क्रॉल करें तथा Delete a Google Service पर क्लिक करें।
5. अब GPay के आगे Delete वाले बटन पर क्लिक करें।
6. अब सभी Terms को एक्सपेट करें तथा Delete Google Pay पर क्लिक करें।
इसके बाद 24 – 48 घंटे के अंदर आपको गूगल पे की तरफ से एक ईमेल प्राप्त होगा। इसके साथ ही आपका गूगल पे अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट कर दिया जाएगा।
इस लेख में हमनें आपको गूगल पे अकाउंट डिलीट करने का तरीका बताया है। अगर लेख से संबंधित कोई समस्या आती है तो कमेंट जरुर करें।
